फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: शुरू होने वाले हैं 75 नए मेडिकल कॉलेज, जानें MBBS की कितनी सीटें बढ़ेंगी 

Thu, 29 Aug 2019 12:14 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देश में मेडिकल की शिक्षा देने के लिए 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने वाले हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस संबंध में रखे गए प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। साथ ही यह भी बताया गया है कि ये नए मेडिकल कॉलेज खोलने में 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा।

विज्ञापन


बैठक के संबंध में यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के इस फैसले और ये नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने से देश में मेडिकल की सीटें बढ़ेंगी। उनके अनुसार, मेडिकल की कुल 15,700 सीटें बढ़ेंगी।

कब और कहां खुलेंगे ये कॉलेज?

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि ये सभी मेडिकल कॉलेज उन जगहों पर खोले जाएंगे, जहां इसकी कमी है। ऐसी जगहें जहां पहले से कोई मेडिकल कॉलेज मौजूद नहीं है। इसके लिए उन जिलों को चुना जाएगा जो असेवित और आकांक्षी हैं। जो विकास की दौड़ में पिछड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : NEET 2020: इस बार साल में एक या दो बार होगी परीक्षा, सामने आया जवाब

केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का लक्ष्य साल 2021-22 तक रखा गया है। इस योजना को मूर्त रूप देने में कुल 24 हजार 375 करोड़ रुपये की लगात आएगी।

ये भी पढ़ें : ...तो क्या देश में 57% डॉक्टर्स फर्जी हैं, इस चौंकाने वाले सच को सरकार ने भी माना

मीडिया के साथ यह जानकारी साझा करने के दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने थोड़ा इतिहास भी दोहराया। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों में मेडिकल के पीजी कोर्सेज और एमबीबीएस कोर्सेज के लिए करीब 45 हजार सीटें बढ़ाई गई हैं। इस पांच साल के दौरान सरकार द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में 82 मेडिकल कालेजों को मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें : अब सिर्फ NEET के जरिए मिलेगा मेडिकल में दाखिला, अन्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी खत्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें