नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 के तहत एमबीबीएस की खाली सीटों के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने यह सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।
नीट मॉप-अप काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.mcc.nic.in पर जाकर जारी हुई सूची देख सकते हैं। आप आगे दी गई लिंक से भी आसानी से सूची देख सकते हैं। नीट के जरिए एमबीबीएस में प्रवेश देने के लिए तीन राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए मॉप-अप काउंसलिंग आयोजित की गई थी।
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर हुए फ्रेश मॉपअप राउंड के तहत आवंटित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्टिंग की समय सीमा मंगलवार को खत्म हुई थी। इसमें कई स्टूडेंट्स ने रिपोर्टिंग नहीं की जिससे सीटें खाली रह गईं। इन्हीं खाली सीटों के लिए अब एमसीसी ने सूची जारी की है।
हालांकि अभ्यर्थियों को एक और मॉप अप राउंड का मौका भी दिया जाएगा। यह राउंड 28 अगस्त से ही शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। यह सीट पाने का अंतिम मौका होगा।
NEET Counselling 2019 Mop Up Round Allotment List: ऐसे देखें एमसीसी द्वारा जारी सूची
- सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर अलग-अलग कॉलेजों के लिए स्ट्रे वैकेंसी की सूची की लिंक दी गई है।
- आप संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें अपना नाम / रोल नंबर चेक करें।
- एक प्रिंट लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें : NEET 2020: इस बार साल में एक या दो बार होगी परीक्षा, सामने आया जवाब
आगे सभी सूची के लिए सीधी लिंक भी दी जा रही है