CBSE Result 2022: क्या होता है ग्रेडिंग सिस्टम?
ग्रेडिंग सिस्टम में कैलकुलेशन प्रतिशत के रूप में न होकर ग्रेड के रूप में होता है। जिससे इसको प्रतिशत में बदलना थोड़ा कठिन हो जाता है। चलिए इसको आसान तरीके से जानते हैं। मान लीजिए इस साल परीक्षा में 1000 छात्र शामिल हुए और इनमें से 800 पास हुए। अब सबसे पहले मेरिट के आधार पर ए+ ग्रेडिंग होगी। 1/8 फार्मूले के आधार पर 800 में से पहले 100 स्टूडेंट को ए-1 ग्रेड मिलेगा। अब बाकी बचे 700 छात्रों के लिए फिर 1/8 का फार्मूला लागू होगा और करीब 88 छात्रों को ए-2 ग्रेड देगा। अब बचे 612 छात्र में से 76 छात्रों को बी-1 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही बचे हुए बच्चों पर 1/8 का फार्मूला लागू किया जाएगा। यानी 67 छात्रों को बी-2 ग्रेड मिलेगा। ऐसे ही सी-1,सी-2,डी, ई के लिए आगे की ग्रेडिंग की जाएगी। हर ग्रेड के लिए अलग पॉइंट दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: क्या आज आएंगे सीबीएसई 10वीं के परिणाम, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
CBSE Result 2022: किस ग्रेड में कितने नंबर
- सीबीएसई अपना परीक्षा परिणाम 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी करता है। जानिए किस ग्रेड में कितने नंबर होते हैं...
- ए-1 ग्रेडः 91 से 100 के बीच नंबर आने पर ए-1 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 10 मिलते हैं।
- ए-2 ग्रेडः 81 से 90 के बीच नंबर आने पर ए-2 ग्रेड दिया जाता है। इसका ग्रेड पॉइंट 9 होता हैं।
- बी-1 ग्रेडः 71 से 80 के बीच नंबर आने पर बी-1 ग्रेड माना जाता है। इसमें 8 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
- बी-2 ग्रेडः 61 से 70 के बीच में नंबर होने पर बी-2 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 7 मिलते हैं।
- सी-1 ग्रेडः 51 से 60 के बीच नंबर आने पर सी-1 ग्रेड मिलता है। इसमें 6 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
- सी-2 ग्रेडः 40 से 50 के बीच नंबर होने पर सी-2 ग्रेड मिलता है। इसमें 5 ग्रेड पॉइंट मिलते हैं।
- डी ग्रेडः 33 से 40 के बीच नंबर होते हैं तब डी ग्रेड दिया जाता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 4 मिलते हैं।
- ई-1: 21 से 32 के बीच नंबर होने पर यह ग्रेड दिया जाता है।
- ई-2: 00 से 20 के बीच नंबर होने पर ई-2 ग्रेड माना जाता है।
CBSE Result 2022: वेबसाइट पर कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।