JEE MAIN 2022: आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख आज
JEE MAIN 2022 के लिए जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख सोमवार 4 जुलाई, 2022 को है। जो भी छात्र ऐसा करना चाहते हैं, वे आपत्ति को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज रात 11.50 बजे तक जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों को इसके लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क जमा करने होंगे। बता दें कि पहले आपत्ति दर्ज कराने का समय आज शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। इसके बाद उन्हें कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।