फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 10-12 date sheet: सीबीएसई कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Tue, 10 Aug 2021 10:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार, 10 अगस्त, 2021 को कक्षा 10वीं और 12वीं के इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ-साथ निजी छात्रों के लिए डेटशीट जारी कर दी।
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं 12वीं डेट शीट और टाइम-टेबल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार, 10 अगस्त, 2021 को कक्षा 10वीं और 12वीं के इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ-साथ निजी छात्रों के लिए डेटशीट जारी कर दी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 25 अगस्त, 2021 से शुरू होगी और 08 सितंबर, 2021 को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होगी और 15 सितंबर को समाप्त होगी। डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन


परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 10 बजे किया जाएगा। प्रश्न पत्र सुबह 10:15 बजे वितरित किए जाएंगे और उम्मीदवारों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा की परीक्षा अवधि का उल्लेख डेट शीट में परीक्षा के नाम के साथ किया गया है।

सीबीएसई कक्षा- 10वीं की डेट शीट यहां  CBSE Class 10th date sheet देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई कक्षा- 12वीं की डेट शीट यहां CBSE Class 12th date sheet देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 


उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड

सीबीएसई ने उन उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड भी साझा किए हैं जो सुधार परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को टेबुलेशन पॉलिसी के आधार पर उत्तीर्ण घोषित किया गया था, लेकिन यदि वे अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, या वे जिनके परिणाम कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं, अथवा वे जिन उम्मीदवारों के परिणाम की गणना नहीं की जा सकी है, और वे उम्मीदवार जो छह विषयों में नियमित छात्र के रूप में उपस्थित हुए हैं, लेकिन पांच मुख्य विषयों में से एक पेपर क्लियर नहीं कर पाए, ऐसे सभी छात्र इन परीक्षाओं भाग ले सकते हैं।

एडमिट कार्ड की सूचना स्कूल को भेजी जाएगी
विज्ञापन

स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख के बारे में सूचित किया जाएगा। सीबीएसई सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नामित केंद्रों में परीक्षा आयोजित करेगा।

प्राइवेट उम्मीदवारों केवल मुख्य परीक्षा 2021 में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी और किसी भी नए उम्मीदवार को उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं, विफल श्रेणी में प्राइवेट उम्मीदवार और मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत इंप्रूवमेंट उम्मीदवार भी परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं। उनके अलावा, वर्ष 2019, 2020 के लिए दूसरे कंपार्टमेंट में प्राइवेट उम्मीदवार भी ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें