सीबीएसई ने जारी की अधिसूचना
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीएसई से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 65 प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित परामर्शदाता और विशेष शिक्षक और मनोवैज्ञानिक यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इनमें से 52 भारत से हैं, जबकि 13 काउंसलर कुवैत, नेपाल, जापान, दोहा-कतर, ओमान (मस्कट) और संयुक्त अरब अमीरात (दुबई, शारजाह, रास-अल-खैमा) से हैं।
सीबीएसई की तरफ से प्रैक्टिकल और थ्योरी पेपर के लिए परीक्षा का कार्यक्रम क्रमशः 01 जनवरी, 2024 और 15 फरवरी, 2024 पहले ही घोषित किया जा चुका है। सीबीएसई के अनुसार, मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाओं को बोर्ड के आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में डिज़ाइन किया गया है जो विभिन्न छात्रों और अभिभावकों की आबादी और स्कूलों के विशाल भौगोलिक नेटवर्क को पूरा करता है। यह कार्यक्रम छात्रों को परीक्षा संबंधी चिंता से उबरने में मदद करने के लिए आयोजित किया जाएगा।
सीबीएसई ने टोल फ्री नंबर 1800 11 8004 पर आईवीआरएस की सुविधा शुरू की है। छात्र/अभिभावक/हितधारक बोर्ड परीक्षाओं से निपटने के लिए पहले से दर्ज उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें लाइव टेलीकाउंसलिंग सेवाओं के साथ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न बेहतर तैयारी, समय और तनाव प्रबंधन के टिप्स शामिल हैं। 'बच्चों को बेहतर जानना' शीर्षक से एक व्यापक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति तैयार की गई है और इसे सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
