सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी कि सोमवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड पहले ही बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है और अब छात्रों को दसवीं के रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज कह चुके हैं कि दसवीं का रिजल्ट इस हफ्ते जारी किया जा सकता है। उन्होंने बारहवीं के रिजल्ट जारी होने के दिन कहा था कि दसवीं के रिजल्ट पर आज से ही काम शुरू हो गया है और अगले हफ्ते तक रिजल्ट जारी करने की कोशिश रहेगी।
इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड: सीबीएसई और यूके बोर्ड ने दिया विकल्प, रिजल्ट से असंतुष्ट बच्चों के लिए इसी महीने होगी लिखित परीक्षा
बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस साल बोर्ड दसवीं कक्षा के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार किया है। जो विद्यार्थी बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे फिर से परीक्षा दे सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-सौगात : उत्तर प्रदेश में 200 करोड़ से बनेगा फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट, अमित शाह ने रखी नींव
विद्यार्थी उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा। विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 ROLLNUMBER > ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।