त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने 31 जुलाई, 2021 को कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए tripuraresults.nic.in और tripurainfo.com पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर परिणाम लिंक भी एक्टिव हो चुके हैं। छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर टीबीएसई 12 स्पेस> टाइप करके 54242 नंबर पर भेजना होगा। बोर्ड ने बताया कि परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए कोविड-19 महामारी की स्थिति सामान्य होने के बाद एक अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑफलाइन परीक्षा ओर मूल्यांकन के बाद उनके परिणामों की घोषणा की जाएगी।
इस साल, बोर्ड का माध्यमिक परीक्षा के लिए पास प्रतिशत 80.62 फीसदी रहा है। अन्य वर्षों के विपरीत, राज्य शिक्षा बोर्ड इस वर्ष कोई मेरिट सूची प्रकाशित नहीं करेगा। इस साल माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 46,613 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए 27,205 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
त्रिपुरा बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 426 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए हैं। त्रिपुरा के दक्षिणी हिस्से में गोमती जिले ने बोर्ड के अंतरिम ग्रेडिंग फॉर्मूले के अनुसार आठ जिलों में उच्चतम उत्तीर्ण दर हासिल की है। इस वर्ष का परिणाम अनूठा है, क्योंकि परीक्षा आयोजित किए बिना परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। परिणाम कोविड-19 महामारी के दौरान अपनाए गए अंतरिम फॉर्मूले पर आधारित होंगे।
टीबीएसई त्रिपुरा बोर्ड परिणाम की कैसे देखें
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देखने के लिए, छात्र निम्नानुसार स्टेप्स का पालन कर सकते हैं –
चरण 1: रिजल्ट वेबसाइट
tripuraresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने विवरण का उपयोग करके लॉग-इन करें।
चरण 4: परिणाम दिखाई देने पर डाउनलोड कर लें या, उसका प्रिंट आउट ले लें।
बता दें कि छात्रों को अपनी स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम का प्रिंट आउट लेना होगा। यह एक अंतरिम परिणाम के रूप में काम आएगी। जब तक कि बोर्ड द्वारा आधिकारिक मार्कशीट जारी नहीं की जाती। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए, मार्कशीट आने तक यही अंतरिम मार्कशीट उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश में मदद करेगी।