CBSE Result 2022: टर्म-1 से अलग होगा टर्म-2 का परिणाम
सीबीएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को टर्म-1 से अलग तरीके से जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेजा था। इस परिणाम में केवल छात्रों के थ्योरी परीक्षा के अंक दिए गए थे। हालांकि, टर्म-2 परीक्षा के परिणाम छात्रो को सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर उपब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: वेबसाइट हो जाए क्रैश तो इन तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना परिणाम, यहां पढ़ें
CBSE Result 2022: क्या आज आएंगे परिणाम?
सीबीएसई की ओर से अब तक 10वीं के परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया गया है। हालांकि, उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही छात्रों के पास होगा। जानकारी के अनुसार सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा है कि विभिन्न संस्थानों के यूजी प्रवेश कार्यक्रम को ध्यान में रखा जा रहा है। बोर्ड छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।
यह भी पढ़ें-
CBSE Result 2022: ग्रेडिंग सिस्टम से जारी होंगे सीबीएसई के परिणाम, जानें कैसे कर सकेंगे कैलकुलेट