CBSE 10th Result 2022: केंद्राय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने परिणाम को दोपहर दो बजे के बाद जारी किया है। जो भी छात्र इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या फिर cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा परिणाम डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी मौजूद है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि एक बार में लाखों की संख्या में छात्र अपना परिणाम चेक कर रहे हैं। इसलिए वेबसाइट पर उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि, छात्र धीरज बनाए रखें उन्हें अपना परिणाम जल्द ही प्राप्त होगा।