फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, इन आसान से तरीकों से करें चेक

Fri, 22 Jul 2022 01:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई दसवीं के परिणाम को छात्र डिजीलॉकर एप और उमंग एप की मदद से भी प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को छात्रों के डिजीलॉकर पिन भी भेज दिए हैं।
विज्ञापन
CBSE 10th Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th Result 2022: देशभर में करीब 35 लाख छात्रो के लिए खुशखबरी का दिन है। सीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। कक्षा बारहवीं का परिणाम सुबह दस बजे तो वहीं, कक्षा दसवीं का परिणाम भी आज दोपहर में जारी कर दिया गया। परिणाम के जारी होते ही लाखों की संख्या में छात्रों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि सीबीएसई कक्षा दसवी के परिणाम को छात्र किन आसान से तरीकों से चेक कर सकेंगे-:
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
जिन छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। यहां छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग कर के अपना परिणाम प्राप्त हो जाएगा। 

डिजीलॉकर एप और उमंग एप की मदद से
सीबीएसई दसवीं के परिणाम को छात्र डिजीलॉकर एप और उमंग एप की मदद से भी प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को छात्रों के डिजीलॉकर पिन भी भेज दिए हैं। छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया गया है।

इन वेबसाइट्स पर देखें नतीजें
  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • digilocker.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप से देखें दसवीं का परिणाम-: 
  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें