फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2021: 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों के 90 फीसदी नंबर, लड़कियों ने मारी बाजी

Tue, 03 Aug 2021 01:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को दसवीं का परिणाम जारी किया जिसमें 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस साल दसवीं में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को दसवीं का परिणाम जारी किया जिसमें 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस साल दसवीं में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.24 फीसदी है, जबकि 98.89 फीसदी लड़के दसवीं में पास हुए हैं। इस साल दसवीं का रिजल्ट 99.4 फीसदी रहा है। 

विज्ञापन


साल 2020 में दसवीं में 41,804 विद्यार्थी 95 फीसदी से ज्यादा स्कोर लाए थे। वहीं साल 2019 में 57 हजार विद्यार्थी 95 फीसदी से ज्यादा स्कोर लाए थे। पिछले साल दसवीं का पास प्रतिशत 91.46 फीसदी था। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए दसवीं का परिणाम देख सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार हुआ है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र, फिर से परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थी उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं। 2,00,962 छात्रों ने 90 से 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 



इसे भी पढ़ें-CBSE 10th Result 2021: 99.4 फीसदी रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 100 फीसदी ट्रांसजेंडर पास
विज्ञापन



ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे दसवीं का परिणाम
-सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-CBSE 10th Result 2021 Live: लड़कों का 98.89, लड़कियाें का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.24 फीसद रहा


इन वेबसाइट्स और एप पर चेक करें रिजल्ट
  1. cbseresults.nic.in
  2. results.gov.in
  3. digilocker.gov.in
  4. cbse.gov.in
  5. Indiaresults
  6. DigiLocker app
  7. UMANG app
एसएमएस और उमंग एप से ऐसे देखें रिजल्ट
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सबसे पहले उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही छात्र अपनी डिटेल डालेंगे उनका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा।

विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट मंगा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी CBSE10 ROLLNUMBER > ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करें। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें