CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। कम्पार्टमेंट, निजी उम्मीदवारों के साथ-साथ विशेष परीक्षा में बैठने वाले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 10वीं के लिए अपने सीबीएसई परिणाम 2021 की जांच करने के लिए चरणों और सीधी लिंक नीचे दी गई है। बता दें कि सीबीएसई ने 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए विशेष / कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा केवल मुख्य विषयों के लिए ही आयोजित की गई थी।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं और Results पर क्लिक करें या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर सेकेंडरी स्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा (दसवीं कक्षा) 2021 लिंक पर क्लिक करें – सीधा लिंक यहां भी दिया गया है।
- एक नई विंडो खुलेगी।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट दबाएं।
- छात्र कृपया ध्यान दें कि स्कूल नंबर सीबीएसई रोल नंबर या बोर्ड द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड पर भी मौजूद है। डिजिलॉकर पर उम्मीदवारों के लिए मार्कशीट उपलब्ध होगी ताकि वे जल्दी से पहुंच सकें।
- अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
ऐसा रहा कक्षा दसवीं का परिणाम
लड़कियों ने 0.35 फीसदी के मामूली अंतर से लड़कों को पछाड़ दिया है। सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 57,824 छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 2,00,962 उम्मीदवारों ने 90 से 95 फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए हैं। दिल्ली क्षेत्र ने सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणामों में 98.07 फीसदी का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जो पिछले वर्ष से 12 फीसदी अधिक है। वहीं त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.99 फीसदी का उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया, इसके बाद बेंगलुरु (99.96 फीसदी) और चेन्नई (99.94 फीसदी) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।