बोर्ड की ओर से 10वीं एग्जाम में पास होने के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए है, जिसके मुताबिक, स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट्स में कुल 100 अंक में से कम से कम 33 अंक लाना जरूरी है। इसमें 80 अंक का बाहरी एग्जाम होगा, और 20 अंक का इंटरनल असेसमेंट होगा। इंटरनल असेसमेंट को भी पास करना अनिवार्य है. फेल होने से बचने के लिए मिनिमम अंक लाना जरूरी है।
बता दें कि बोर्ड के नए नियम के मुताबिक, इस साल से स्टूडेंट्स को न डिस्टिंक्शन , न डिविजन और न ही ग्रेड दिया जाएगा। किसी तरह की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। वहीं बोर्ड ने तय किया है कि इस साल टॉपर का नाम भी ऐलान नहीं किया जाएगा, लेकिन इन सबके बावजूद भी न्यूनतम अंक के लिए नियम मौजूद है।
ऐसे छात्र जो पांच में से दो सब्जेक्ट्स में फेल होते हैं, वे कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। साथ ही इंटरनल असेसमेंट के सभी विषयों में पास होना जरूरी है। बाहरी एग्जाम में दो से ज्यादा विषय व इंटरनल असेसमेंट में एक भी विषय में फेल होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में कंपार्टमेंट (पूर्ण विषय) में रखे गए छात्रों की संख्या 2023 में 134774 (6.22 फीसदी) से घटकर इस वर्ष 132337 (5.91 फीसदी) हो गई है।
CBSE 10th Result 2024: कैसे चेक करेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा का टाइमटेबल
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- फिर, होमपेज पर 'मुख्य वेबसाइट' विकल्प पर क्लिक करें।
- 'नवीनतम @ सीबीएसई' अनुभाग पर जाएं और 'सीबीएसई कंपार्टमेंट टाइम टेबल 2024' लिंक ढूंढें।
- सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट शीट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।