फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: जुलाई में जारी होंगे परिणाम, सीबीएसई ने विद्यालयों को दिए निर्देश

Tue, 18 May 2021 03:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जुलाई माह में जारी करने की तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जुलाई में कक्षा दसवीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। मंगलवार यानी 18 मई को सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सभी को आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक और मूल्यांकन कमेटी द्वारा 80 में से तय किए जाने वाले अंकों को अब 30 जून तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। बता दें इससे पहले 5 जून तक आंतरिक मूल्यांकन और मूल्यांकन कमेटी द्वारा तय किए गए अंकों को 11 जून तक अपलोड करने के निर्देश थे। जिसके आधार पर सीबीएसई 20 जून को परिणाम घोषित करने वाला था।  

विज्ञापन

इस वजह से 10वीं के परिणाम में होगी देरी
सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक देश में कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों, राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन, शिक्षकों और स्टाफ के अन्य सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीबीएसई ने अंक जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।


परिणाम तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश
बता दें कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई द्वारा विद्यालयों को पांच सदस्यीय शिक्षकों की कमेटी तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार करने का फार्मूला भी सीबीएसई द्वारा जारी किया जा चुका है। 

यहां पढ़ें सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 
10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द: कक्षा 11वीं में प्रवेश बना दो करोड़ छात्रों के लिए समस्या, कोर्ट ने मांगा जवाब
 
CBSE Class 10 Result 2021: अगर प्री-बोर्ड या अन्य परीक्षा नहीं दी है तो कैसे होगा मूल्यांकन? जानिए यहां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें