फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2021: परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव, हर सेक्शन में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या घटी, यहां पढ़िए डिटेल्स

Wed, 22 Sep 2021 02:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CAT 2021 Exam Pattern: भारतीय प्रबंधन संस्थान 28 नवंबर, 2021 को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 (CAT 2021) आयोजित करेगा। पंजीकरण आज समाप्त हो जाएगा और एडमिट कार्ड 27 अक्तूबर से 28 नवंबर, 2021 तक उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
कैट 2021 परीक्षा पैटर्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमन एडमिशन टेस्ट, कैट 2021 परीक्षा पैटर्न को फिर से संशोधित किया गया है। इसमें कुछ बड़े बदलाव 2020 में ही कर दिए गए थे। वहीं इस साल केवल प्रश्नों की कुल संख्या को कम किया गया है। 

उम्मीदवारों की मदद करने के उद्देश्य से कैट 2021 परीक्षा पैटर्न को संशोधित किया गया है। सभी वर्गों में प्रश्नों की संख्या कम होने के कारण, उम्मीदवारों के पास अब परीक्षा को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय होगा। कैट 2021 के संयोजक एमपी राम मोहन ने संवाददाताओं से कहा कि 2020 में, कैट परीक्षा पैटर्न को कोविड-19 महामारी के कारण बदल दिया गया था। चूंकि अभी महामारी का प्रकोप जारी है, इसलिए इस साल भी पेपर पैटर्न काफी हद तक पिछले साल के जैसा ही रहेगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

विज्ञापन

इस वजह से घटाई प्रश्नों की संख्या
संयोजक का कहना है कि कैट 2020 परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों से कोई शिकायत नहीं मिली और सभी नए परीक्षा पैटर्न से संतुष्ट दिखे। हालांकि, परिवर्तनों के कारण, एक संभावना है कि छात्रों को परीक्षा को पूरा करने के लिए समय के दबाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, इसे आसान बनाने के लिए, इस वर्ष रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, वर्बल एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एबिलिटी और डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग के सभी तीन खंडों में प्रश्नों की संख्या कम कर दी गई है।
विज्ञापन

दो घंटे की ही होगी परीक्षा
कैट 2021 परीक्षा पैटर्न में केवल यह एक बदलाव शामिल होगा। बाकी सब कुछ वैसा ही रहेगा। परीक्षा अभी भी दो घंटे की अवधि की होगी और एक ही दिन में तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान, IIM अहमदाबाद द्वारा 28 नवंबर, 2021 को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। कैट 2021 का परिणाम जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। कैट का आयोजन लगभग 158 परीक्षा शहरों में फैले परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें