फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद कॉलेज के बी.फार्मा के छात्रों का मल्टीनेशनल कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट

Tue, 18 Jul 2017 07:07 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
कैंपस प्लेसमेंट में इन छात्रों ने मारी बाजी, बढ़िया पैकेज पर लगी नौकरी
विज्ञापन
फार्मेसी की मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा किये गये कैंपस इंटरव्यू में शारदा ग्रुप के संस्थान आनंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। आगरा के आनंद कॉलेज के फार्मेसी के छात्रों ने कैंपस इंटरव्यू में शानदार प्रदर्शन किया। इनका चयन डर्मा केयर, आर्बर बायोटैक, लाइफ सांइसेस प्राइवेट लिमिटेड और सी.एम. आर. लाइफ सांइसेस जैसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर हुआ।
विज्ञापन



इन छात्रों ने गाड़े झंडे
विद्यार्थियों का चयन तीन चरणों में किया गया। चुने गए छात्रों में रजत पाठक, मोहन प्रकाश, सचिन वर्मा, अर्जुन सोनवाल, सिद्धार्थ चैरसिया और अभिजीत विश्वास शामिल हैं। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा 'चयनित होने पर हमें जीवन की पहली सफलता मिल गई है और आगे भी हम इसी दिशा में नए कीर्तिमान कायम करेंगे।' वहीं, संस्थान के छात्र शिवम चक ने ग्रैजुएट फार्मेसी एप्टिट्यूड टेस्ट (जीपैट) उत्तीर्ण किया है। उन्होंने इसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का फैसला किया है। 

इस टीम ने छात्रों को दी थी ट्रेनिंग
छात्रों के चयन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर श्री गुरविन्दर पाल सिंह, डॉ. मोनिका सिंह और डॉ. पंकज वर्मा समेत कई अध्यापकों का बड़ा योगदान रहा, जिन्होनें विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


संस्थान की डायरेक्टर ने छात्रों को दी बधाई
संस्थान की निर्देशिका डॉ. कश्मीरा जे. गोहिल ने विद्यार्थियों के प्रतिष्ठित कम्पनियों में चयन पर खुशी व्यक्त की और साथ ही इसके पीछे उनके टीचर्स की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाओं पर शोध हो रहे हैं। इसलिए फार्मेसी के विद्यार्थियों के पास भविष्य में कई अवसर आएंगे और देश विदेश में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ेंगी। 
विज्ञापन

-Advertorial
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें