CA Inter September 2024: पात्रता
- उम्मीदवार का 1 मई 2024 तक या उससे पहले फाउंडेशन कोर्स में पंजीकृत होना आवश्यक है।
- परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तक उम्मीदवार को सीपीटी से फाउंडेशन में परिवर्तित कर दिया गया हो।
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उपस्थित होना या उसका 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड या रिजल्ट एसएसपी में अपलोड होना चाहिए।
CA Inter September 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- उसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से साइन इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म को जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।