फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए 2021: आईसीएआई ने जारी की अधिसूचना, जानिए ऑप्ट-आउट विकल्प का कौन ले सकता है लाभ

Fri, 02 Jul 2021 09:44 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

15 अप्रैल को या उसके बाद संक्रमित होने वाले अभ्यर्थी ऑप्ट-आउट का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
CA Result - फोटो : ICAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई में होने वाली सीए परीक्षा के लिए दी गई ऑप्ट-आउट सुविधा के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सीए की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे आधिकारिक सूचना को आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर जाकर देख सकते हैं। संस्थान ने इस अधिसूचना के माध्यम से कई महत्वपूर्ण बिंदु जारी किए हैं। पढ़िए...

  • नोटिस के अनुसार, जो अभ्यर्थी हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए हैं या उनके परिवार के किसी सदस्य (उसी परिसर में रहने वाले) को 15 अप्रैल, 2021 या उसके बाद संक्रमण हुआ है, तो वे ऑप्ट-आउट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे मामलों में, जुलाई परीक्षा को एक प्रयास के रूप में नहीं माना जाएगा।
  • परीक्षा की प्रासंगिक अवधि के दौरान लॉकडाउन के कारण प्रभावित परीक्षार्थी, ऑप्ट-आउट विकल्प का चयन कर सकते हैं। ऐसे में जुलाई 2021 की परीक्षा को एक प्रयास के रूप में नहीं माना जाएगा। बता दें कि ऐसे परीक्षार्थियों को पुराने और नए पाठ्यक्रम दोनों के लिए नवंबर 2021 में होने वाली अगली परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

  • यदि कोई परीक्षार्थी जुलाई 2021 की परीक्षा में शामिल होने के दौरान संक्रमित हो जाता है और शेष विषयों के लिए उपस्थित नहीं हो पाता है, तो वह ऑप्ट आउट का विकल्प ले सकता है। ऐसे में जुलाई 2021 की परीक्षा को एक प्रयास के रूप में माना जाएगा।
  • यदि परीक्षार्थी ने परीक्षा की अवधि के दौरान किसी भी विषय की परीक्षा को छोड़ दिया है, तो उसे अन्य परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी तरह, यदि परीक्षार्थी पहले समूह के लिए उपस्थित हुआ है और फिर दूसरे समूह के अंतिम पेपर की परीक्षा के समापन से पहले ऑप्ट आउट का विकल्प चुनता है, तो उसका पहले समूह का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा और वह दूसरे समूह के लिए ऑप्ट आउट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • यदि किन्हीं कारणों से किसी भी परीक्षा केंद्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है, तो ऐसे परीक्षार्थियों को ऑप्ट-आउट का विकल्प दिया जाएगा और जुलाई 2021 की परीक्षाओं को एक प्रयास के रूप में नहीं माना जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें