उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने बीटीई यूपी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। बोर्ड ने गुरुवार को आधिकारिक वेबसाइट पर टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। टेक्निकल एजुकेशन के सेमेस्टर परीक्षाएं और बैक पेपर परीक्षाएं 12 मार्च यानी कल से शुरू हो रही हैं।