फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana 10th Open Board Results: 10वीं ओपन स्कूल के परिणाम जल्द जारी होंगे; यहां देख पाएंगे

Tue, 06 Jul 2021 04:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। 
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : https://bseh.org.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) कक्षा 10वीं का परिणाम जल्द ही घोषित होने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने की घोषणा के बाद छात्र हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। 

विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम की तारीख की घोषणा करते हुए, बीएसईएच अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा, हरियाणा बोर्ड की ओर से ओपन स्कूल के कक्षा-10वीं के परिणाम 6-7 जुलाई, 2021 तक जारी किया जाएगा।छात्र पंजीकरण संख्या या रोल नंबर की सहायता से बीएसईएच ओपन कक्षा 10वीं के रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 10 एचबीएसई ओपन रिजल्ट 2021 ऐसे देखें - 
चरण 1: एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in या results.bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर प्रदर्शित परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3: परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।

बता दें कि हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइटों के अलावा, रिजल्ट examresults.net और indiaresults.com सहित अन्य निजी पोर्टल पर भी दिखाया जा सकता है। किसी एक वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने पर छात्र इन वैकल्पिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट वेबसाइट हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणामों की होस्टिंग कर सकती हैं। निजी पोर्टल से कक्षा 10वीं एचओएस परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र प्रमाणीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर को सत्यापित जरूर कर लें। 
विज्ञापन


पिछले साल, ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम 17 जुलाई को घोषित किए गए थे। जहां पिछले साल 11 हजार से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल की परीक्षा दी थी, वहीं केवल 17.60 प्रतिशत छात्र ही परीक्षा पास कर पाए थे। इससे पहले हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नियमित छात्रों के लिए कक्षा 10वीं के परिणाम 11 जून को ही जारी कर दिए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें