फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना इंटर का रिजल्ट

Wed, 16 Mar 2022 03:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 12th Result: BSEB की ओर से आयोजित की गई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ली गई थी। इ
विज्ञापन
BSEB 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 12th Result 2022 Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बुधवार 16 मार्च, 2022 को बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी किए। इससे पहले बोर्ड ने परिणाम जारी होने की तारीख और समय की घोषणा कर दी थी। कोरोना महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा तीनों संकाय कला, विज्ञान और कॉमर्स के लिए हुई थी। 

विज्ञापन

BSEB 12th Result: परिणाम कहां करें चेक
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बारहवीं कक्षा के परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किया है। जिन छात्रों ने इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। 

BSEB 12th Result: 13 लाख से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा
BSEB की ओर से आयोजित की गई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ली गई थी। इतनीं बड़ी संख्या में छात्रों का प्रबंधन करने के लिए परीक्षा को दो पाली सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर 1.45 से 5 बजे तक आयोजित किया गया था। 

BSEB 12th Result: उत्तर कुंजी भी हुई थी जारी
बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। छात्रों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया गया था। इन आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही परिणाम को जारी किया जा रहा है। बता दें कि छात्रों को बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें बोर्ड की ओर से पासिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

BSEB 12th Result: कैसे चेक करें परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन

BSEB 12th Result: छात्रों के लिए हेल्पलाइन
जिन छात्रों को परिणाम में कोई भी समस्या हो, वह बिहार बोर्ड की इन हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं-:
  • 0612 2230009 
  • info@biharboard.ac.in
  • biharboard.ac.in/contact-us
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें