फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE Result 2022: इस तारीख को जारी होंगे गेट 2022 के परिणाम, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड  

Wed, 16 Mar 2022 12:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE Result 2022: आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 का आयोजन  5 फरवरी से लेकर 13 फरवरी, 2022 तक किया था। इसके बाद 21 फरवरी, 2022  को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
GATE 2022 Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE Result 2022: आईआईटी खड़गपुर की ओर से गेट 2022 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इसे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम इसकी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp पर देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मितिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

GATE Result 2022: इस तारीख को जारी होंगे परिणाम
आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 के परिणाम 17 मार्च 2022 को घोषित किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इससे पहले आईआईटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी अंतिम कुंजी पर परिणाम आधारित होंगे। 

GATE Result 2022: 21 से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
17 मार्च को गेट 2022 के परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार 21 मार्च, 2022 से अपने स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए भी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

GATE Result 2022: गेट परिणाम की जांच कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

1. गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए लॉग इन टैब पर क्लिक करें।
3. लॉगिन करने के लिए अपना नामांकन आईडी,ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।
4.आपका गेट परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसे डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
विज्ञापन

GATE Result 2022: इस महीने में हुई थी परीक्षा
आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 का आयोजन  5 फरवरी से लेकर 13 फरवरी, 2022 तक किया था। इसके बाद 21 फरवरी, 2022  को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों को 25 फरवरी से तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए कहा गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें