मोतिहारी जिले में दोबारा हुई थी गणित की परीक्षा
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा देने वाले 16 लाख से अधिक छात्रों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर रिजल्ट तैयार कर लिया है। मूल्यांकन और रिजल्ट में करीब एक सप्ताह की देरी हुई क्योंकि मोतिहारी जिले के परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च को ही गणित विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। इसका मूल्यांकन खत्म होते ही बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है।
कथित पेपर लीक के कारण रद्द हुआ था गणित का पेपर
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के गणित विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की गई है। हालांकि, दोबारा परीक्षा सिर्फ मोतिहारी जिले में आयोजित की गई है। कथित पेपर लीक मामले को लेकर गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। गणित के पेपर की दोबारा परीक्षा 24 मार्च, 2022 को हुई है। पुन: परीक्षा केवल मोतिहारी जिले में पहली पारी के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें।
बीते साल पांच अप्रैल को जारी किया गया था रिजल्ट
बीएसईबी बिहार बोर्ड द्वारा अब मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम 31 मार्च तक या फिर एक-दो अप्रैल तक घोषित किए जाने की संभावना है। गणित विषय की दोबारा परीक्षा 24 मार्च को ही हुई है। ऐसे में अभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी हुई और रिजल्ट भी तैयार कर लिया गया है। इसके अन्य विषयों के रिजल्ट के साथ जोड़कर त्वरित प्रक्रिया से अंतिम मार्कशीट तैयार कर ली गई है। बीएसईबी द्वारा बीते साल यानी 2021 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 05 अप्रैल को जारी किए गए थे।
रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे
इसलिए उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम मार्च के आखिर तक या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। अब जबकि रिजल्ट 31 मार्च को जारी होने वाला है तो इसके बाद एक या दो अप्रैल से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।