फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे चेक करेंगे अपना परिणाम, जानें यहां

Thu, 31 Mar 2022 04:12 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)  की ओर से आयोजित की गई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)  ने आज दोपहर 3 बजे बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस बार बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी भी आशंका है कि परिणाम चेक करने वक्त बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाए। ऐसे स्थिति में छात्र क्या करें यही हम आपको इस खबर के माध्यम से बता रहे हैं। 

विज्ञापन

Bihar Board Result: वेबसाइट क्रैश क्यों होती है?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)  की ओर से आयोजित की गई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी होते ही सभी छात्र जल्द से जल्द अपना परिणाम चेक करने की कोशिश में लगे होते हैं। अब अनुमान लगाना आसान है कि जब इतनी बड़ी संख्या में जब छात्र एक साथ अपने-अपने परिणाम को देखने का प्रयास करेंगे तो वह क्रैश तो होगी ही। इसलिए छात्र धीरज से काम लें आप अपना परिणाम समय के अनुसार देख पाएंगे। 

Bihar Board 10th Result: अन्य माध्यम से भी चेक कर सकते हैं परिणाम
छात्रों को अगर एक वेबसाइट से अपना परिणाम चेक करने में समस्या आ रही है तो वे अपना परिणाम नीचे दिए गए विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। 
  • onlinebseb.in
  • biharboardonline.com 
  • biharboard.online.in
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: बोर्ड ने जारी किया है हेल्पलाइन
अगर छात्रों को अपने परिणाम से कोई भी समस्या हो या फिर  उनके स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि दिखे तो छात्र बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।  
  • 0612 2230009 
  • info@biharboard.ac.in
  • biharboard.ac.in/contact-us
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें