भारत रत्न - प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तीन शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राजनीतिज्ञ नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका को यह सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान देश में कला, साहित्य, वित्रान, खेल, सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया जाता है।
इस सम्मान की शुरुआत जनवरी 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। पहला भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णण को दिया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इन 65 वर्षों में कितने लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है? क्या आप जानते हैं कि भारत का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वालों में दो विदेशी नागरिकों का भी नाम शामिल है?
आगे हम आपको भारत रत्न से सम्मानित सभी शख्सियतों के बारे में बता रहे हैं। ये भी बता रहे हैं कि उन्हें किस साल भारत रत्न से नवाजा गया।