आंध्र प्रदेश ईएएम सीईटी / ईएपी सीईटी परीक्षा 2021 के परिणाम जारी हो गए हैं। कृषि संकाय के लिए AP EAP CET परिणाम 2021 राज्य के शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश द्वारा द्वारा घोषित किया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।
आंध्र प्रदेश EAP CET / EAM CET (Engineering Agricultural and Pharmacy / Medical - Common Entrance Test) 2021 19, 20, 23, 24 और 25 अगस्त, 2021 को आयोजित किया गया था और उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और हॉल टिकट नंबर यानी प्रवेश पत्र संख्या का उपयोग करके व्यक्तिगत परिणाम की जांच कर सकते हैं। इससे पहले इंजीनियरिंग और फार्मेसी स्ट्रीम का रिजल्ट भी घोषित किया जा चुका है।
AP EAP CET / EAM CET परिणाम 2021 कैसे देखें?
- चरण 1: आवेदक और परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर sche.ap.gov.in जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर 'डाउनलोड रैंक कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा
- चरण 4: यहां अपनी पंजीकरण संख्या, हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि आदि विवरणों का उपयोग करके लॉग-इन करें।
- चरण 5: स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
इंजीनियरिंग और फार्मेसी स्ट्रीम में 80.62% उत्तीर्ण
इंजीनियरिंग और फार्मेसी स्ट्रीम के लिए AP EAM CET 2021 का परिणाम भी घोषित किया गया है। इंजीनियरिंग स्ट्रीम में AP EAM CET के लिए उपस्थित होने वाले कुल उम्मीदवारों में से कुल 80.62% ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। ईएएम सीईटी (EAM CET), में, कोयश्री निखिल ने इंजीनियरिंग प्रवेश में ऑल इंडिया रैंक में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद वरदा महंत नायडू और डीवी पनीश ने क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
इन पाठ्यक्रमों में मिलता है दाखिला
AP EAP CET / EAM CET प्रवेश परीक्षाएं आंध्र प्रदेश में विश्वविद्यालयों/ संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों जैसे- इंजीनियरिंग, जैव-प्रौद्योगिकी, बी टेक (डेयरी प्रौद्योगिकी), बी टेक (कृषि इंजीनियरिंग), बी टेक (खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी), बीएससी एजी / बीएससी (हॉर्ट) / बीवीएससी & एनिमल हजबेंडरी/ बैचलर ऑफ फॉरेंसिक साइंस, बी फार्मेसी और डी फार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।