फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Result 2021: आईसीएआई ने जारी किया सीए फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट, यहां करें चेक

Mon, 13 Sep 2021 03:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI Chartered Accountants final results 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल एग्जाम जुलाई 2021 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
icai ca result 2021 - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल एग्जाम जुलाई 2021 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर परिणाम देख सकते हैं। आईसीएआई ने सोमवार, 13 सितंबर, 2021 को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल (CA Final) और फाउंडेशन परीक्षा जुलाई 2021 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट देख सकते हैं। सीए फाउंडेशन और फाइनल (पुराने और नए पाठ्यक्रम) के परिणाम icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। 

विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
 
ICAI CA फाइनल, फाउंडेशन रिजल्ट 2021 ऐसे करें चेक
  • चरण 1: उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: सीए रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें, एक नया पेज दिखाई देगा।
  • चरण 3: सीए फाइनल (पुराना) या सीए फाइनल (नया) के लिए आपने जो परीक्षा दी है, उसका चयन करें।
  • चरण 4: पंजीकरण संख्या / पिन नंबर दर्ज करें।
  • चरण 5:  छह अंकों का अपना रोल नंबर दर्ज करें।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए आवेदन शुरू
परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के बाद, स्कोरकार्ड उम्मीदवारों को उनके डाक पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे जाएंगे। स्कोरकार्ड प्राप्त न होने की स्थिति में, उम्मीदवार को परिणाम घोषित होने की तारीख से चार से पांच सप्ताह के भीतर dms_examhelpline@icai.in पर लिखना होगा।
विज्ञापन

उम्मीदवार जो उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे परिणाम जारी होने के एक महीने के भीतर 200 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ सचिव, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में देय के पक्ष में आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें