TANCET 2023 Result Out: अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। TANCET 2023 परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले TANCET की आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर लॉगइन करें।
होमपेज पर “TANCET 2023 रिजल्ट” पर क्लिक करें।
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगइन करें।
आपका TANCET 2023 परिणाम अब स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।