फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OSSSC Nursing Officer Answer Key 2023: नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 14 Apr 2023 11:52 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSSC Nursing Officer Answer Key 2023: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने नर्सिंग अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
 
विज्ञापन
Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSSC Nursing Officer Answer Key 2023: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि अंतरिम उत्तर कुंजी 21 मार्च को जारी की गई थी और इस पर आपत्तियां 28 मार्च तक आमंत्रित की गई थीं। जिसके बाद ही ये अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। OSSSC नर्सिंग ऑफिसर लिखित परीक्षा 19 मार्च को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

 

ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की नर्सिंग अधिकारी भर्ती के तहत 30 जिला प्रतिष्ठानों और 13 मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कुल 7483 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 29,200-92300 रुपये है। ओएसएसएससी नर्सिंग अधिकारी के पद पर चयन के लिए आवेदकों को लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। परीक्षा में 1 अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।

  • नर्सिंग ऑफिसर संशोधित उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।

  • संशोधित उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • संशोधित उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें