फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TANCET 2023 Result Out: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 14 Apr 2023 12:57 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TANCET 2023 Result Out: अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
exam result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TANCET 2023 Result Out: अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। TANCET 2023 परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। TANCET 2023 स्कोरकार्ड 20 अप्रैल से 20 मई के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा MBA, MCA, ME, MTech, MArch और MPlan कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए  के TANCET परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रवेश प्रक्रिया के समय उम्मीदवारों को अपनी मार्कशीट रखना आवश्यक है। मार्कशीट खो जाने की स्थिति में उम्मीदवार 100 रुपये देकर डुप्लीकेट कॉपी प्राप्त कर सकते हैं।

अन्ना विश्वविद्यालय ने 11 अप्रैल, 2023 को TANCET 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। TANCET 2023 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 03 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी। अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई ने 25 मार्च, 2023 को MCA उम्मीदवारों के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और MBA उम्मीदवारों के लिए दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक TANCET 2023 परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले TANCET की आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर लॉगइन करें।

  • होमपेज पर “TANCET 2023 रिजल्ट” पर क्लिक करें।

  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगइन करें।

  • आपका TANCET 2023 परिणाम अब स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • रिजल्ट डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें