AILET 2024 Exam: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (NLU) कल यानी 10 दिसंबर 2023 को बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय कानून प्रवेश परीक्षा (एआईएलईटी 2024) आयोजित करेगी। यह परीक्षा देश भर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेन और पेपर मोड में होगी। एआईएलईटी 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड नहीं डाउनलोड किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों को सीटिंग प्लान में बैठने की जगह की पहचान करने के लिए एक घंटे पहले समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उन्हें केवल अपना पेन (नीला या काला पॉइंट पेन), एडमिट कार्ड, कोई वैध फोटो आईडी प्रूफ, आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड आदि और एक पारदर्शी पानी की बोतल ले जानी होगी। परीक्षा हॉल में पेन साझा करने की अनुमति नहीं होगी।
प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर रिस्पांस शीट पर निर्देश प्लास्टिक कवर के माध्यम से उम्मीदवारों को स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले उन्हें इन्हें पढ़ना होगा। अभ्यर्थी को ठीक सुबह 11 बजे ही प्लास्टिक पैकेट खोलने की अनुमति होगी। दोपहर 1 बजे, उम्मीदवारों को लिखना बंद कर देना होगा और ओएमआर रिस्पॉन्स शीट पर्यवेक्षक को लौटानी होगी। ओएमआर रिस्पांस शीट को केंद्र के बाहर ले जाने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।