यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आईएनआई सीईटी एम्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य विभिन्न परास्नातक या स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस), मास्टर ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच), और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) आदि।
कहां-कहां मिलेगा दाखिला?
आईएनआई सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र देश भर में एम्स संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के पात्र होंगे। कुछ एम्स परिसर जैसे- एम्स दिल्ली, जोधपुर, पटना, जिपमर पुडुचेरी, पीजीआई चंडीगढ़, भोपाल, भुवनेश्वर, रायपुर, ऋषिकेश और निमहंस बेंगलुरु हैं। हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरणों का उल्लेख यहां इस खबर में किया गया है।
आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
- पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- My Page ऑप्शन पर INI CET एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करें।
- दूसरी विंडो पर री-डायरेक्ट होने के बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड जमा करने के बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- INI CET 2022 के एडमिट कार्ड में आवेदन संख्या, रोल नंबर और INI CET 2022 परीक्षा केंद्रों जैसे विवरणों का उल्लेख होगा।
परीक्षा केंद्र में साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज
उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे 14 नवंबर, 2021 को परीक्षा हॉल में ले जाने की आवश्यकता है। हॉल टिकट के साथ, उम्मीदवारों को अपना वैध पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जाना चाहिए। लेटेस्ट अपडेट से रूबरू होने के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट
aiimsexams.ac.in पर नजर बनाए रखें।