फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Police SI Exam: एसआई भर्ती परीक्षा में नकल का खेल, पकड़े गए 17 लोग

Tue, 14 Sep 2021 06:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Police Sub-Inspector Recruitment Exam Cheating news: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में बीकानेर और जयपुर में सोमवार को 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Rajasthan Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में बीकानेर और जयपुर में सोमवार को 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा तीन दिन 13 से 15 सितंबर तक चलनी है।

विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद रही, जिसकी बदौलत सख्त जांच प्रक्रिया के कारण दो शहरों से 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीकानेर में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य सहित 10 लोगों को परीक्षा में कथित रूप से नकल कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद राजधानी जयपुर से सात और आरोपी गिरफ्तार किए गए। 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2021: परीक्षा के आधे घंटे बाद पेपर लीक, पुलिस ने किया आठ लोगों को गिरफ्तार 
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल ने व्हाट्सएप पर भेजा पेपर
बीकानेर की पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि आरोपी स्कूल प्रिंसिपल ने परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद कुछ लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से पेपर साझा किया और फिर उन्होंने उत्तर कुंजी तैयार करने के लिए इसे दूसरों को भेज दिया। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप द्वारा इस संबंध में जिला पुलिस को अलर्ट करने के बाद पुलिस कार्रवाई की गई। वहीं, जयपुर में भी चयन का झांसा देकर उम्मीदवारों को ठगने का रैकेट चलाने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दो कारों में से एक लाख रुपये नकद भी मिले

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद जयपुर पुलिस टीम ने जगतपुरा के एक परीक्षा केंद्र के पास से सात लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को उनके मोबाइल फोन से उम्मीदवारों का विवरण और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई दो कारों में से एक लाख रुपये नकद भी मिले। डीसीपी पूर्वी प्रह्लाद कृष्णिया ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर एसआई परीक्षा में चयन का वादा कर उम्मीदवारों से पैसे लिए। उन्होंने कहा, अधिक जानकारी का पता लगाने के लिए उनसे और पूछताछ की जा रही है। 

नीट पेपर लीक और बोगस परीक्षार्थी मामले में भी 17 गिरफ्तार
विज्ञापन

वहीं, बहुचर्चित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2021 में बोगस परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने और पेपर लीक प्रकरण में जयपुर और अजमेर पुलिस की टीमों ने प्रदेश भर में दबिश देकर कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। जहां जयपुर पुलिस ने भांकरोटा स्थित परीक्षा केंद्र राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अन्य पेपर सॉल्विंग ठिकानों से एक छात्रा समेत आठ लोगों को दबोचा। पुलिस ने इनसे 10 लाख रुपये भी जब्त किए। वहीं, अजमेर पुलिस की टीम ने एक अलग कार्रवाई के दौरान कोटा स्थित एक कोचिंग संस्थान के संचालक डॉक्टर राजन राजगुरु और छह मेडिकल छात्रों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें