फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आईआईटी खड़गपुर के 1600 छात्रों को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों से नौकरी की पेशकश

Mon, 13 Dec 2021 03:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।

सार

आईआईटी प्लेसमेंट 2021 में खड़गपुर ने देश के बाकी सभी आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है। महज 10 दिन के प्लेसमेंट सीजन में 22 से अधिक छात्रों को 9 लाख रुपये से 2.4 करोड़ रुपये के बीच का ऑफर मिला
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी खड़गपुर से 1600 युवाओं को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों से नौकरी का प्रस्ताव मिला है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक बयान जारी कर कहा, आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र को 2.4 करोड़ रुपये सालाना का सैलरी पैकेज मिला है। दो करोड़ पैकेज के क्लब में एक और छात्र शामिल है। इसके साथ ही 20 से अधिक छात्रों को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है।

विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर ने कहा कि इस साल उसने आईआईटी के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं। बयान के मुताबिक, आईआईटी प्लेसमेंट 2021 में खड़गपुर ने देश के बाकी सभी आईआईटी को पीछे छोड़ दिया है। महज 10 दिन के प्लेसमेंट सीजन में 22 से अधिक छात्रों को 9 लाख रुपये से 2.4 करोड़ रुपये के बीच का ऑफर मिला। इनमें से 10 से अधिक ऑफर घरेलू कंपनियों द्वारा है।

आईआईटी खड़गपुर के 35 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी का प्रस्ताव मिला है। बयान के अनुसार, आईआईटी-खड़गपुर ने इस साल 1,600 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए हैं। बयान में कहा गया, मौजूदा कोरोना महामारी की स्थिति के बावजूद, आईआईटी-खड़गपुर में बड़ी संख्या में प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) आए, जो भारत के अन्य सभी शीर्ष उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन


इन कंपनियों ने लिया हिस्सा
आईआईटी खड़गपुर में भर्ती करने वाली मुख्य कंपनियों में क्वालकॉम, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, उबर, इंटेल, अमेरिकन एक्सप्रेस, हनीवेल, सैमसंग, आईबीएम आदि शामिल हैं। प्लेसमेंट सत्र तीन दिनों तक (शुक्रवार तक) चला। सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, कोर इंजीनियरिंग, बैंकिंग, फाइनेंस समेत सभी क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें