फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: यूथ कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि सहित कई मुद्दों पर किया प्रदर्शन, भीड़ को तितर-बितर करने को वाटर कैनन का इस्तेमाल

Thu, 05 Aug 2021 03:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है, लेकिन पीएम मोदी रोजगार के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन
भीड़ को तितर-बितर करने को वाटर कैनन का इस्तेमाल - फोटो : ANI के ट्विटर हैंडल के वीडियो से ली गई तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गुरुवार को यूथ कांग्रेस ने रायसीना रोड पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि और पेगासस सहित मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

 


यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है, लेकिन पीएम मोदी रोजगार के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार दिए जाने का वादा किया था, उल्टा लाखों करोड़ों युवाओं से उनका रोजगार छीना गया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी का काम हिंदुस्तान की सच्चाई को दबाने का है। वे सिर्फ दो-तीन उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। दिल्ली में छोटी सी बच्ची का बलात्कार हुआ, फिर उसकी हत्या हो गई। लेकिन क्या ये खबर आपने कहीं मीडिया में देखी। इनका लक्ष्य हिंदुस्तान के युवा की आवाज को दबाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें