फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, हिट एंड रन का मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 24 Sep 2023 08:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अज्ञात वाहन ने युवक को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंद नगरी थाना क्षेत्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने युवक को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नंद नगरी थाना पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि रविवार सुबह नंद नगरी थाना पुलिस को खबर मिली कि आईटीआई के सामने वाली सड़क पर एक युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम को मौके पर भेजा गया। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पास से उसकी पहचान का कोई भी कागज बरामद नहीं हुआ है। 

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे कैमरों की पड़ताल की तो ज्यादातर कैमरे खराब मिले। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश कर आरोपी वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  एरिया दिल्ली-यूपी की सीमा से सटा है, इसलिए दिल्ली के अलावा यूपी के बार्डर से सटे थानों में पड़ताल कर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें