फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: हेलमेट और मास्क लगाकर दुकान में घुसे थे चार बदमाश, 52 लाख के गहने औऱ नकदी लूट कर फरार

Sun, 24 Sep 2023 07:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

विजय विहार इलाके में शुक्रवार शाम ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोलकर बदमाश 52 लाख रुपये के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के समय ज्वेलर और नौकर मौजूद थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय विहार इलाके में शुक्रवार शाम ज्वेलरी की दुकान पर धावा बोलकर बदमाश 52 लाख रुपये के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के समय ज्वेलर और नौकर मौजूद थे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ज्वेलर प्रवीण गुप्ता सपरिवार पुष्पांजलि एंक्लेव पीतमपुरा में रहते हैं। रोहिणी सेक्टर-4 में उनकी मंगल ज्वैलर्स दुकान है। दुकान पर उनके साथ पिता सूरजभान गुप्ता भी बैठते हैं। बीस साल से सुल्तानपुरी निवासी बजरंग दुकान में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे पिता घर चले गए थे। करीब 7 बजे वे और बजरंग दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान हेलमेट व मास्क लगाए चार युवक दुकान में घुस गए। युवकों को देखते ही प्रवीण दुकान में बने लॉकर के केबिन में चले गए और कमरे को अंदर से लॉक कर लिया।

चारों बदमाश दरवाजा खटखटाकर खोलने के लिए कहने लगे। मना करने पर उन लोगों ने प्रवीण को गोली मारने की धमकी दी। इसके बावजूद उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद नौकर ने बताया कि बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए हैं। कमरे से बाहर निकलने के बाद उन्होंने देखा कि शोकेस में रखे सारे डिब्बे खाली हैं। जांच करने पर पता चला कि बदमाश करीब 52 लाख रुपये के गहने और 75 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। बदमाश अपने साथ क्रेटा कार की चाबी भी ले गए। पुलिस ने छानबीन की और मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें