फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय : एक ही फॉर्म से मेरिट और प्रवेश परीक्षा कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

Wed, 11 Aug 2021 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • फॉर्म में कॉलेज व कोर्स चुनने का विकल्प नहीं दिया गया है
  • डीयू दाखिला शाखा के सहयोग से राजधानी कॉलेज ने ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया
विज्ञापन
Delhi university
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी पंजीकरण प्रक्रिया के तहत एक ही ऑनलाइन फॉर्म में ही मेरिट व प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म में कॉलेज व कोर्स को चुनने का विकल्प नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


कॉलेज व कोर्स को फॉर्म में डिफॉल्ट रुप से चयनित किया गया है। छात्रों को यह जवाब राजधानी कॉलेज के वेबिनार में मिले। रविवार को डीयू दाखिला शाखा के सहयोग से राजधानी कॉलेज ने यूजी दाखिला 2021-22 को लेकर वेबिनार आयोजित किया। 

वेबिनार में छात्रों को कोर्स कॉम्बिनेशन, कोर्स के लिए केलकुलेशन, कोर्सेज चयन, पाठ्यक्रम, दस्तावेजों, बेस्ट फॉर विषयों से जड़े सवालों के जवाब दाखिला समिति चेयरमैन प्रो राजीव गुप्ता, दाखिला डीन डॉ पिंकी शर्मा, दाखिला समिति सदस्य सुमन कुमार व कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी ने दिए। वेबिनार में डीन ऑफ कॉलिजेज प्रो बलराम पाणि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


वेबिनार के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इंर्फोमेशन बुलेटिन को जरूर देखें। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो राजेश गिरी ने कॉलेजों द्वारा छात्रों को लाभान्वित करने के लिए प्र्रदान किए जाने वाले पाठ्यक्रमों, अवसरों और सुविधाओं के विषय में जानकारी दी।

वेबिनार में बताया गया कि एक ही आवेदन फॉर्म में मेरिट व प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज को भरने के लिए मेरिट कोर्सेज के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क व प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए 750 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। 

आवेदक दो बार भी आवेदन कर सकता है। लेकिन आवेदक जिस फॉर्म को सही मानतें हैं उसकी डिटेल ही ध्यान से रखें। प्रो पिंकी शर्मा ने कहा कि पंजीकरण करने के किसी चरण में फॉर्म को संशोधित किया जा सकता है लेकिन जमा करने के बाद इसे संपादित नहीं किया जा सकता है। 

पंजीकरण के समय ओबीसी सर्टिफिकेट का होना जरुरी है। यदि नहीं हैं तो और सर्टिफिकेट के आवेदन किया हुआ है तो वह आवेदन स्लिप लगा सकते हैं। हालांकि दाखिले के समय ओबीसी प्रमाणपत्र का होना जरुरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें