फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बोले: पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ एक पूर्वनियोजित खूनी साजिश थी, स्टिंग ऑपरेशन से हुआ खुलासा

Wed, 12 Jan 2022 08:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार ने खुलेआम उल्लंघन कर देश के खिलाफ साजिश की। कांग्रेस नेताओं ने गैर जिम्मेदाराना बयान भी दिया। जिसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कहा कि पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ खूनी साजिश रची गई। पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। यह एक स्टिंग ऑपरेशन से जाहिर हुआ है। यह पूर्व नियोजित साजिश थी।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि देश के प्रमुख व्यक्ति के साथ सुरक्षा नियमों का पालन पंजाब सरकार ने नहीं किया। ये प्रायोजित था। पीएम के आगमन पर सीएम, सीएस और डीजीपी स्वयं नहीं आए, जबकि अगवानी का नियम है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के पहले इंटेलिजेंस के इनपुट आते हैं। जिसमें पूरे मूवमेंट को शासन को उपलब्ध कराया जाता है। खालिस्तानियों के बयान जिस तरह से आ रहे थे और इनपुट में भी पहले से था। योगी ने कहा कि वैकल्पिक रूट की अनदेखी की गई। फ्लीट को रोका गया जहां ड्रोन हमले या सुरक्षा से समझौता हो सकता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीजीपी, सीएस और सीएम का वहां न होना ब्लू बुक का उल्लंघन है। इससे पंजाब सरकार बच नहीं सकती। सुरक्षा की वो खिल्ली उड़ाते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की संवैधानिक सुरक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ कांग्रेस पार्टी खिलवाड़ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें