दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में महिला की कैंची से कई वार कर हत्या करने के मामले में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी चांद आलम उर्फ फर्ज (26) ने बताया है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व उसने मृतका से जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया था।
मना करने पर चांद ने महिला झरना (37) के बैग से ही कैंची निकालकर उसके गले पर वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को ओखला स्थित इंदिरा कल्याण विहार से दबोच लिया। चांद ने खुलासा किया कि वह महिला को छह हजार रुपये महीना देता था। लेकिन उसके बाद भी उसकी किसी अन्य युवक से दोस्ती हो गई थी।
बाद में आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कैंची, मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन और खून से सने आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चांद आलम परिवार के साथ इंदिरा कल्याण विहार, ओखला में रहता है। इसके परिवार में पत्नी है। वर्ष 2015 में चांद ने पुल प्रहलादपुर स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करना शुरू किया। यहां उसकी मुलाकात झरना नामक महिला से हुई।