फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सनसनी : मंगोलपुरी में झगड़े के बाद पत्नी का कत्ल, गोविंदपुरी में गला घोंटकर हत्या

Sun, 01 Aug 2021 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पत्नी का कत्ल कर खून सना, चाकू लेकर पहुंच गया थाने
  • कबूल किया जुर्म, शराब की लत के कारण एक महीने से था बेघर
  • मंगलपुरी आई-ब्लॉक में शनिवार की सुबह वारदात, बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
हत्या का आरोपी समीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगोलपुरी आई-ब्लॉक में शनिवार सुबह झगड़े के बाद समीर (45) ने पत्नी शबाना (40) की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वह खून से सना चाकू लेकर मंगोलपुरी थाने पहुंच गया और वहां पूरी बात बताकर अपने जुर्म का इकबाल कर लिया। शराब पीने की लत और कोई काम न करने के कारण पत्नी ने उसे एक महीने से घर से निकाल रखा था। इधर, पड़ोसियों ने शबाना को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (आउटर) परविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 7:47 बजे पीसीआर को हत्या की सूचना मिली। तभी समीर खून से सना चाकू लेकर मंगोलपुरी थाने पहुंच गया और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उनके 21 और 17 साल के दो बच्चे हैं। पुलिस ने इकबालिया बयान और वारदात की चश्मदीद बेटी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया।

समीर ने पुलिस को बताया कि शराब पीने की लत और कोई कम न करने की वजह से शबाना उससे लगातार झगड़ा करती थी। करीब एक महीने पहले उसने उसे घर से निकाल दिया था और अब भीतर नहीं घुसने दे रही थी। वह बेघर ही जिंदगी गुजार रहा था। वह अपनी हालत के लिए पत्नी को जिम्मेदार मानता था और बदला लेने की फिराक में था। साजिश रचने के बाद शनिवार की सुबह वह घर पहुंच गया। शबाना ने उसके घर में घुसने का विरोेध किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। तभी समीर ने चाकू निकालकर शबाना पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर किए।
विज्ञापन




 

Trending Videos

गला दबाकर उतारा मौत के घाट

गोविंदपुरी में पत्नी (30) की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति 2 जून को ही अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आरोपी के अपनी पत्नी से रिश्ते सहज नहीं थे। उसे साल 2017 में भी पत्नी और साले पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

युवक को गोलियों से भूना

कंझावला के कराला इलाके में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। वारदात के पीछे गैंगवार की बात सामने आ रही है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मृतक की शिनाख्त नीतेश(23) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ आनंद धाम कालोनी साई मंदिर के पास रहता था। नीतेश प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करता था। शनिवार सुबह वह बाइक से अपने काम पर निकला था। गली से बाहर आते ही पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उसे करीब आधा दर्जन गोली लगी है। गोली उसके सिर, छाती, पेट, और कमर पर लगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नीतेश को मृत पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि नीतेश पर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं। उसका बड़ा भाई गोगी गैंग का सदस्य है और फिलहाल हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। आशंका जताई जा रही है कि नीतेश की हत्या गैंगवार में टिल्लू गैंग के बदमाशों ने की है।

हालांकि पुलिस अभी इस बात से इंकार कर रही है। लेकिन बदमाशों ने जिस तरह से ताबड़तोड़ गोली चलाकर नीतेश की हत्या की है उससे साफ तौर पर टिल्लू गैंग के बदमाशों का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन

जीजा ने किया तलवार से हमला

तिलक नगर में शुक्रवार रात अपसादग्रस्त साले की हरकत से परेशान होकर उसके जीजा ने उसपर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

पुलिस को शुक्रवार शाम सात बजे सूचना मिली कि संतगढ़ इलाके में एक व्यक्ति ने अपने साले पर तलवार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतगढ़ निवासी जोगिंदर सिंह(32) को पार्क अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी हालत बिगडने पर उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

जांच में पता चला कि घायल जोगिंदर इन दिनों अवसाद से पीड़ित है और अकसर अपने परिवार वालों व रिश्तेदारों से झगड़ा करता है। इसके साथ ही वह इलाके में नग्न होकर घूमता था, पड़ोसियों और पैदल चलने वालों पर पथराव कर उनके साथ गाली गलौज करता था। शुक्रवार शाम वह संतगढ़ में रहने वाले अपने जीजा मांटेक सिंह के घर पहुंचकर हरकते करने लगा। उसको पथराव करते देख मांटेक घर से तलवार लेकर निकला और जोगिंदर पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जांच में पता चला कि पेशे से टैक्सी ड्राइवर मांटेक सिंह भी अवसाद से पीड़ित है और उसका भी इलाज चल रहा है। जोगिंदर शादीशुदा है। पुलिस ने मांटेक पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें