फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: टीएमसी विधायक की पत्नी हुईं ठक-ठक गिरोह का शिकार, बाइक सवार बदमाश ले गए बैग

Fri, 23 Jul 2021 09:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार ये घटना शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीएमसी नेता विवेक गुप्ता कलकत्ता में विधायक है। वह वर्ष 2012 से 2018 तक राज्यसभा के सांसद रहे हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राज्यसभा सांसद व तृणमूल कांग्रेस के विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी कनिका गुप्ता डिफेंस कॉलोनी फ्लाईटोवर के पास शुक्रवार दोपहर को ठक-ठक गिरोह का शिकार हो गईं। बदमाशों ने बोनट पर ऑयल गिरा दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद ड्राइवर को इशारा कर बताया कि कार से ऑयल व धुंआ निकल रहा है। इसके बाद बदमाश गाड़ी से उनका बैग ले गए। बैग में आईफोन, सोने के सिक्के, कैश व कागजात थे। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
 
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार ये घटना शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीएमसी नेता विवेक गुप्ता कलकत्ता में विधायक है। वह वर्ष 2012 से 2018 तक राज्यसभा के सांसद रहे हैं। 
विज्ञापन


वह अपने पत्नी कनिका गुप्ता के साथ ओबराय होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार दोपहर को उनकी पत्नी किसी काम से अपने ड्राइवर के साथ जा रही थीं। डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो बाइक सवार युवकों ने ड्राइवर को बोला कि कार से ऑयल व धुंआ निकल रहा है। धुंआ निकलता देखकर ड्राइवर ने कार रोक दी। ड्राइवर कार से उतरकर गिरते हुए ऑयल को देखने लगा। 
विज्ञापन

विधायक की पत्नी भी कुछ देर के लिए कार से नीचे उतर गई थीं। मौका लगते ही बाइक सवार युवक कनिका गुप्ता का बैग लेकर फरार हो गए। जब वह कार में दुबारा बैठी तो बैग गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पति को दी। इसके बाद लाजपत नगर पुलिस को सूचना दी गई। लाजपत नगर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें