फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तेवर कड़े: अक्तूबर में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 2015 के बाद सबसे अधिक रहा अधिकतम तापमान

Tue, 12 Oct 2021 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से मानसून की विदाई हो गई है और सूरज अपने तेवर कड़े किए हुए हैं। इस कारण से सोमवार को जहां औसतन तापमान 36.8 डिग्री रहा। 
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अक्तूबर में गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। छह साल बाद अक्तूबर में तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 2015 में तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि राहत की बात यह है कि अब बुधवार से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार को तीखी धूप ने तेज गर्मी का अहसास कराया। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। अक्तूबर मे अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1951 व 2014 का है, जब तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वर्ष 2015 में तापमान 37.2, वर्ष 2016 में 36.4, वर्ष 2017 में 36.6, 2018 में 36, 2019 में 34.8 और 2020 में 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

दिल्ली से मानसून की विदाई हो गई है और सूरज अपने तेवर कड़े किए हुए हैं। इस कारण से सोमवार को जहां औसतन तापमान 36.8 डिग्री रहा। वहीं स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में सबसे अधिक तापमान 37.7 डिग्री व पूसा रोड मौसम केंद्र पर 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोदी रोड में तापमान 37.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग की माने तो बुधवार से तापमान में गिरावट होगी। वहीं विभाग ने 16 व 17 अक्तूबर को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 17 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह केसमय हल्की धुंध रहेगी।
अधिकतम तापमान: 36.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 22.5 डिग्री सेल्सियस
12 को सूर्यास्त: 5 बजकर 55 मिनट
13 को सर्योदय: 6 बजकर 21 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें