बीते सप्ताह से दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। आसमान में तेज धूप निकल रही थी। उमस से लोग परेशान हो रहे थे। मानसून ने जाते-जाते लोगों को भिगो दिया।
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विदाई की ओर मानसून
पिछले कई दिनों से बादलों की आंख मिचौली चल रही थी। मंगवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई की ओर है। जाते-जाते लोगों को बारिश ने भिगो दिया।
मौसम विभाग ने लगाया था अनुमान
मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश होने की संभावन जताई थी। बुधवार से तापमान में गिरावट होने लगी थी। सप्ताह का अंत आते-आते अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
21 से 26 सितंबर तक येलो अलर्ट
बीते सप्ताह से दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। आसमान में तेज धूप निकल रही थी। उमस से लोग परेशान हो रहे थे। मानसून ने जाते-जाते लोगों को भिगो दिया। मौसम विभाग ने 21 से 26 सितंबर तक येलो अलर्ट भी जारी किया है।