फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्डर मिलने में देरी हुई तो रेस्तरां में वेटर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले के छावला इलाके में सोमवार शाम रेस्तरां में एक वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अमन उर्फ गुलाम साबिर (18) के रूप में हुई है। दो युवकों ने रेस्तरां में खाने का ऑर्डर दिया था, लेकिन ऑर्डर मिलने में हुई देरी से गुस्साए युवकों ने अमन के सीने और पीठ पर गोली मार दी। घटना रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिश की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7.13 बजे सूचना मिली कि छावला के खैरा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के रेस्तरां ‘हैवन ऑन अर्थ’ में एक वेटर को गोली मार दी गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रेम नगर निवासी विकास यादव नामक शख्स इस रेस्तरां को चलाता है। यहां पर शकूरपुर निवासी महेश कुमार नामक युवक वेटर है। पिछले दिनों उसे रक्षाबंधन पर घर जाना था। महेश ने रेस्तरां मालिक विकास से बात की और अपने एक दोस्त अमन उर्फ गुलाम को अपनी जगह कुछ दिनों के लिए काम पर रखवा दिया। सोमवार शाम करीब 7 बजे अमन ड्यूटी पर था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया, लेकिन ऑर्डर मिलने में हुई देरी से गुस्साए युवकों ने अमन के सीने में गोली मार दी। अमन बचने को भागा तो एक गोली उसकी पीठ में भी मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल अमन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें