फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली परिवहन विभाग: 2015 से सालाना 1000 करोड़ से अधिक के घाटे में डीटीसी, एक भी नई बस खरीदना मुश्किल

Sat, 31 Jul 2021 04:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली परिवहन विभाग ने बताया कि दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) योजना शुरू होने के बाद 2015 से अभी तक 1387 क्लस्टर बसों की खरीद हुई है। 
विज्ञापन
dtc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 2015 से सालाना 1000 करोड़ रुपये से अधिक के घाटे में चल रहा है। दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक अजय महावर के प्रश्नों का उत्तर देते हुए दिल्ली परिवहन विभाग ने बताया कि उसकी हालत ऐसी है कि अपने मौजूदा बेड़े में वह एक भी बस जोड़ने में असमर्थ रहा है। 

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को ही समाप्त हो गया। विधानसभा में भाजपा विधायक के एक अन्य सवालों का उत्तर देते हुए दिल्ली सरकार ने बताया है कि डीटीसी द्वारा खरीदी जा रहीं 1000 लो फ्लोर बसों के विनिर्माताओं को 1000 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। 

क्लस्टर बसों के भरोसे डीटीसी
दिल्ली परिवहन विभाग ने बताया कि दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) योजना शुरू होने के बाद 2015 से अभी तक 1387 क्लस्टर बसों की खरीद हुई है। 
विज्ञापन


डीटीसी को कब कितना घाटा
डीटीसी को 2014-15 में 1019.36 करोड़ रुपये, 2015-16 में 1250.15 करोड़ रुपये, 2016-17 में 1381.78 करोड़ रुपये, 2017-18 में 1730.02 करोड़ रुपये और 2018-19 में 1664.56 करोड़ रुपये और 2019-20 में 1834.67 करोड़ रुपये का घाटा लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें