फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला छप्पर फाड़ के: 8 साल से नहीं थी कोई संतान, आईवीएफ तकनीक से महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म

Sat, 31 Jul 2021 04:34 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 32 वर्षीय महिला ने तीन लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया है, वे सभी स्वस्थ हैं और अब घर पर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
चारों बच्चों के साथ डॉक्टर गौरी अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियबाद की रहने वाली एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। यह बच्चे आईवीएफ तकनीक से हुए हैं। आठ सालों बाद दंपति के घर किलकारी गुंजी है। चार बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है। 

विज्ञापन


सीड्स ऑफ इनोसेंस की संस्थापक डॉक्टर गौरी अग्रवाल ने बताया कि दंपती को कई सालों से बच्चे नहीं थे। प्रजनन क्षमता सीमित होने के कारण महिला मां नहीं बन पा रही थी। महिला ने इंट्रायूटीरीन इन्सेमिनेशन (आईयूआई) जैसी सहायक प्रजनन तकनीकों की सहायता ली, लेकिन वह गर्भ धारण करने में विफल रही।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 32 वर्षीय महिला के मामले में आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया गया। इससे महिला ने गर्भधारण किया। जब स्कैन किया गया तो गर्भ में चार दिल की धड़कन मिली। छह हफ्ते बाद यह पुष्टि हुई कि चारों भ्रूण पनप गए थे। यह देखते हुए  माता-पिता को भ्रूण में कमी का करने का विकल्प दिया गया, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। यह चारों बच्चे निर्धारित समय से पहले हुए थे इसलिए इन्हे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया। सभी स्वास्थ्य जांच की गई। रिपोर्ट सही आने पर बच्चों को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती का कहना है कि हम माता-पिता बनकर बहुत खुश हैं और वह भी चार बच्चों के। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें