फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : तहसीन पूनावाला की कार उठा ले गई पुलिस, अधिकारी से हुई तू-तू मैं-मैं; लगाया स्क्रैप कमीशन का आरोप

Tue, 04 Jul 2023 08:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला की गाड़ी को पुलिस के द्वारा घर से उठा ले जाने का वीडियो सामने आया है। पूनावाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
तहसीन पूनावाला की गाड़ी उठा ले गई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला की गाड़ी को पुलिस के द्वारा घर से उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पूनावाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। एक वीडियो में क्रैन से गाड़ी खींच कर ले जा रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में पूनावाला पुलिस अधिकारी से जवाब मांग रहे हैं और स्क्रैप कमीशन का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

तहसीन पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे पास एक 15 साल पुरानी कार है। मेरा कुत्ता कोको मर गया। ये कार मेरी निजी पार्किंग में ढकी हुई खड़ी थी। कभी चलाई नहीं। इसकी बैटरी निकाल कर रखी गई। दिल्ली परिवहन विभाग ने दो ट्रक वालों के साथ मिलकर खिड़कियां तोड़ दीं और मेरी कार को मेरी पार्किंग से उठाकर ले गए।  
 

एक अन्य ट्वीट में लिखा कि कार को गेटेड कॉलोनी से दूर ले जाने के लिए गो ग्रीन ईएलवी हैंडलर्स नाम की एक प्राइवेट एजेंसी क्रैन लेकर आई। हमारा कुत्ता इस कार में मर गया। कार को कवर करके  कॉलोनी के अंदर मेरी पार्किंग में रखा गया था। पुलिस अधिकारी से बहस के दौरान पूनावाला ने कहा कि मैं भी जानता हूं और आप भी स्क्रैप कमीशन मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनावाला ने पुलिस अधिकारी से कहा कि स्टांप पेपर पर मुझे मेरी गाड़ी चाहिए। मेरा कुत्त मरा है। आपने मेरी गाड़ी तोड़ी। ये गाड़ी आपने क्यों तोड़ी, इसका जवाब दीजिए मुझे। ये गाड़ी आपने इसलिए तोड़ी है, क्योंकि मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। मैं स्क्रैप के पैसे लूं और आपका कमीशन बने। ये आप भी अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसा मत  कीजिए। ये पब्लिक है, ये सब जानती है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरकार ने इसकी परमिशन दे रखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें