फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने शुरू की एन्फोर्समेंट ड्राइव

Tue, 19 Oct 2021 07:07 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परिवहन विभाग के डीसी अनुज भारती ने बताया कि दिल्ली की सड़कों पर चल रहे वाहन प्रदूषण उत्सर्जन मानक का पालन कर रहे हैं या नहीं, यही सुनिश्चित करने के लिए इसे लॉन्च किया गया है। इसमें वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना पकड़े जाने पर लाइसेंस सस्पेंड होने से लेकर मोटा चालान भी हो सकता है।
 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर पीयूसी सर्टिफिकेट जांच कर रही पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत विभाग ने बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पेट्रोल पंपों पर एक एन्फोर्समेंट ड्राइव शुरू की है। 

विज्ञापन

परिवहन विभाग के डीसी अनुज भारती ने बताया कि दिल्ली की सड़कों पर चल रहे वाहन प्रदूषण उत्सर्जन मानक का पालन कर रहे हैं या नहीं, यही सुनिश्चित करने के लिए इसे लॉन्च किया गया है। इसमें वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना पकड़े जाने पर लाइसेंस सस्पेंड होने से लेकर मोटा चालान भी हो सकता है।

ऐसे में दिल्ली में रहने या आने-जाने वालों के लिए बेहतर होगा कि वे पीयूसी  सर्टिफिकेट के साथ यात्रा करें और अगर इसकी अवधि पूरी हो गई है तो जल्द से जल्द रीन्यू करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें